लॉस एंजलिस। 82 वें ऑस्कर
पुरस्कारों में आज इराक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म "द
हर्ट लॉकर" ने 6 अवार्ड अपनी झोली में डाल कर धूम मचा दी। फिल्म
को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित, बेस्ट साउंड एडीटिंग, बेस्ट सांउड
मिçक्ंसग, बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडीटिंग का अवार्ड
जीत कर दुनिया भर में धूम मचाने वाली जेम्स केमरॉन की फिल्म "अवतार"
को पछाड़ दिया।। "द हर्ट लॉकर" निर्देशक कैथरीन बिग्लोव को
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर दिया गया। इसके साथ ही वह आस्कर
पुरस्कारों के इतिहास में यह सम्मान पाने वाली पहली महिला
निर्देशक बन गई है। जबकि अवतार को बेस्ट आर्ट डायरेक्शन, बेस्ट
विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट सिनमेटाग्राफी श्रेणी का अवार्ड मिले
हैं।
अमरीका के लॉस एंजलिस में भव्य समारोह में 82वें ऑस्कर अवार्डस
में नो श्रेणियों में नामांकन के साथ मुख्य मुकाबला इन दोनों
फिल्मों के बीच था।
ब्रिगेज सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता वे सांद्रा सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री
अभिनेता जैफ ब्रिगेज को फिल्म "क्रेजी हार्ट" में निभाए गए
किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के ऑस्कर पुरस्कार से
सम्मानित किया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर
पुरस्कार हॉलीवुड अभिनेत्री सांद्रा बुलॉक को फिल्म "द ब्लाइंड
साइड" में अभिनय केलिए दिया गया।
स्कॉट कूपर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ब्रिगेज ने गायक
बैड ब्लेक की भूमिका की है। पुरस्कार ग्रहण करते हुए ब्रिगेज ने
कहा कि वह इस उपलब्धि के लिए फिल्म के निर्देशक के शुक्रगुजार
हैं। उन्होंने यह पुरस्कार हासिल करने पर अपनी पत्नी और बेटियों
को भी धन्यवाद दिया।
इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज को फिल्म "इनग्लोरियस
वास्टर्डस" में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिग एक्टर के
ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया है। ऑस्कर के लिए क्रिस्टोफ का यह पहला
नॉमिनेशन था।
ऑस्कर अवार्ड :
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन : "द यंग विक्टोरिया"
- बेस्ट आर्ट डायरेक्शन : "अवतार"
- बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस : मॉनिक्यू (फिल्म प्रीसीयस में अभिनय
के लिए)
- बेस्ट एडप्टेड स्क्रीनप्ले : प्रीसीयस
- बेस्ट मेक-अप : स्टार ट्रेक
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म : लाइव एक्शन फिल्म "द न्यू टेनैंट्स" के
लिए जैक्शन बैक और तिवि मैग्नूसन को
- बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म : "म्यूजिक वाई प्यूडेंस"
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म : "लोगोरामा"
- बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले : मार्क बोएल को "द हर्ट लॉकर" के
लिए
- बेस्ट ऑरिजनल सांग : "द विकी काइंड" के लिए रेयान बिंघम और टी
बोन बर्नेट को
- बेस्ट एनिमेटेड फिल्म : "अप" के लिए पीट डॉक्टर को