|
नई दिल्ली
: योग गुरु रामदेव ने क्रिकेटरों और फिल्म स्टारों से सॉफ्ट ड्रिंक्स की
बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी इमिज़ को नहीं बेचना चाहिए। उन्होंने कहा कि
फिल्मी हस्तियों को सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियों का ब्रैंड ऐंबैसडर नहीं बनना
चाहिए।
रामदेव ने कहा, ' किसी भी क्रिकेटर, फिल्मी हीरो या हीरोइन को महज पैसे
के लिए खुद को नहीं बेचना चाहिए क्योंकि अगर आप दो-चार करोड़ रुपये के
लिए खुद को बेच रहे हैं तो आप अपना विवेक बेच रहे हैं।' उन्होंने कहा कि
देश में लोग क्रिकेटर और फिल्मी सितारों को पूजते हैं और इसके बदले में
फिल्मी सितारों को अपने प्रशंसकों की सेहत का ख्याल रखना चाहिए।
रामदेव ने कहा, 'मुझे दुख होता है जब एक खिलाड़ी यह कहता है कि यह उसका
व्यावसायिक हित है। आपके व्यावसायिक हितों से राष्ट्र हित प्रभावित होता
है। अगर हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करते हैं तो मुझे लगता
है कि हम निदंनीय कार्य कर रहे हैं।'
गौरतलब है कि क्रिकेटर एम. एस. धोनी पेप्सी का विज्ञापन करते हैं,
ऐक्टर्स सैफ अली खान पेप्सी ग्रुप के चिप्स के लिए विज्ञापन करते हैं।
|