Home

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 

 

 


 
 

 
 
 
 
 
 

हवाई अड्डों पर आतंककारी कर सकते हैं हमले

नई दिल्ली। देश के हवाई अड्डों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)का मानना है कि आतंकी अब विमान अपहरण जैसी साधारण कार्रवाई नहीं बल्कि व्यस्त समय के दौरान जनसमूह को निशाना बना सकते हैं। सीआईएसएफ के महानिदेशक नीरज रंजन दास ने सोमवार को यहां बल के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा इस बात की प्रबल आशंका है कि आतंकी व्यस्त समय के दौरान हवाई अड्डों पर हमले कर सकते हैं।

हालांकि उन्होंने दास ने कहा कि बल आतंकी किसी भी ऎसी नापाक हरकत का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह चौकस है। उन्होंने कहा कि आतंकी व्यस्त समय के दौरान हमले कर सकते हैं। इसके पीछे अधिक से अधिक लोगों को निशाना बनाने की साजिश हो सकती है लेकिन हम पूरी तरह तैयार हैं। महानिदेशक ने कहा कि ऎसे हमलों को ध्यान में रखकर बल पूरी तरीके से अपनी तैयारियां करता है।

दास ने कहा कि हवाई अड्डों के समीप शहरी इलाकों में सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऎसी तैयारियां मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों के आसपास की गई हैं और बाद में इसका विस्तार अन्य संवेदनशील हवाई अड्डों तक भी किया जाना चाहिए।
हवाई अड्डों पर विवादास्पद बाडी स्कैनर लगाए जाने के सवाल पर दास ने कहा कि इस सिलसिले में अंतिम फैसला मंत्रालय और नागरिक विमानन ब्यूरो की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मसले पर विचार विमर्श किया गया है और इस संबंध में कुछ नैतिक मसलों पर चर्चा अभी बाकी है। उन्होंने साथ ही बताया कि पिछले दिनों कुछ हफ्तों के लिए आयातित स्कैनर लगाए गए थे लेकिन अभी इन्हें हटा लिया गया है।