|
बदलते समय
के साथ फैशन के रूप भी बदल रहे हैं। लेटेस्ट तकनीक और नित्य नए प्रोडक्ट
की रेंज में नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जो न केवल आकर्षक लुक प्रदान
करने में सक्षम हैं बल्कि आपकी खूबसूरती को भी चार-चांद लगा सकते हैं।
फैशन की बयार में अब मैटेलिक मेकअप का निखार पूरे स्टाइल के साथ चमक रहा
है। आइए जानते हैं कि ये 'मैटेलिक मेकअप' आखिर क्या बला है-
मैटेलिक मेकअप- पहले आमतौर पर फिल्मी हिरोइन और मॉडल्स मैटेलिक मेकअप किया
करती थीं। लेकिन समय के साथ यह मेकअप अब आम लोगों की डिमांड बनकर उभर रहा
है। यह साधारण मेकअप से बिल्कुल अलग है। इसकी थीम ब्राइट है और साधारणतया
यह फेस को गोल्डन और ब्रांज लुक देने के लिए यूज किया जाता है। इसे अपनी
पसंद के मुताबिक गोल्डन या सिल्वर रूप में प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादतर
लोग शादी, पार्टी अथवा किसी बत्रडे ऑकेजन पर इस तरह का मेकअप करवाना पसंद
करते हैं। डिस्को पार्टीज के दौरान यह मेकअप चेहरे पर बहुत फबता है।
मैटेलिक मेकअप गोरे लोगों की अपेक्षा सांवली स्कीन के लिए बेस्ट ऑप्शन
है।
मैटेलिक मेकअप का सामान- इस मेकअप केवल तरीका ही आम मेकअप से जुदा ही नहीं
है बल्कि इसमें यूज होने वाले सामान भी अन्य मेकअप से अलग हैं।मैटेलिक
मेकअप में ग्लिटर्ड फाउंडेशन, पाउडर और आईशैडो का ऑयल बेस बनाने में यूज
किया जाता है। वहीं, लिपस्टिक का उपयोग अर्थ टोन शेड में किया जाता है और
इसकी चमक बत्रढाने के लिए लिप्स पर ग्लिटर ग्लॉस लगाते हैं।
कैसे करें मैटेलिक मेकअप- मैटेलिक मेकअप का उद्देश्य फेस की चमक और डलनेस
के बीच बैलेंस बनाकर चेहरे को परफेक्ट लुक देना है। इस मेकअप में आंखों
और होठों पर खास ध्यान दिया जाता है ताकि इनके उभार को निखार कर स्किन पर
अधिक ग्लो लाया जा सके। मैटेलिक मेकअप करने से पहले सामान्य फाउंडेशन को
2-3 बूंद मैटेलिक फाउंडेशन के साथ मिलाकर चेहरे पर बेस बनाएं। उसके बाद
ग्लिटर फेस पाउडर यूज करें। आंखों के मेकअप के दौरान परफेक्ट इंप्रेशन
वाले आई शैडो के यूज पर ज्यादा जोर दिया जाता है। ब्राउन, ब्लैक और नैवी
ब्ल्यू कलर के आई शैडो आंखों को स्मोकी लुक देते हैं, इसलिए इन कलर्स को
अधिक पसंद किया जाता है।
मेकअप उतारने का तरीका-क्लींजिंग लोशन मेकअप उतारने का सबसे बेहतर तरीका
है। थोत्रडा क्लींजिंग लोशन हाथ में लेकर फेस पर सर्कुलर-वे में 4-5 मिनट
तक मसाज करें। इसके बाद कॉटन को गीला कर चेहरे को हल्के से पोछें और
मेकअप उतार लें। क्लींजिंग लोशन की जगह बेबी ऑयल से भी चेहरे का मसाज किया
जा सकता है। |