dayafter magazine  
slice
search :    
slice
   » Home
   » देश
   » राज्य
   » विदेश
   » खेल
   » बिसनेस
   » मनोरंजन
   » ऑटोमोबाइल
   » समाज
   » कला/संस्कृति
   » पर्यटन
   » विज्ञान/प्रौद्योगिकी
   » शिक्षा
   » फैशन
   » ब्लॉग
   » फोटो गैलरी
   » स्वास्थ्य
Home  » विदेश » आठ देशों के दौरे के अंतिम चरण में हिलेरी पहुंचीं इस्राइल
  slice
  आठ देशों के दौरे के अंतिम चरण में हिलेरी पहुंचीं इस्राइल slice

शीर्ष स्तरीय बातचीत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज इस्राइल पहुंच चुकी हैं, जहां ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बाधित शांति प्रक्रिया पर वार्ता केंद्रित होने की उम्मीद है।

क्लिंटन मिस्र के दौरे के बाद, पिछले करीब दो वषरें में पहली बार यहां आयी हैं। उनके साथ अमेरिकी पश्चिम एशिया मामलों के दूत डेविड हाले और राजनीतिक मामलों की उपमंत्री वेंडी शर्मन भी हैं, जिन्होंने विश्व शक्तियों और ईरान के बीच वार्ता में वाशिंगटन का प्रतिनिधित्व किया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा यूरोप, एशिया और मध्य पूर्व के आठ देशों के अंत में हो रहा है। यहां क्लिंटन इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति शिमोन पेरेज, विदेश मंत्री अविगडोर लिबरमेन और रक्षा मंत्री एहुद बराक से बातचीत करेंगी।

प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरे पर गए एक अधिकारी ने कहा कि वह फलस्तीन के प्रधानमंत्री सलाम फयाद के साथ भी बातचीत करेंगी। इससे पहले फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ उनकी पेरिस में वार्ता हुयी थी।



 
  Let us know your views    Print this article
 
 
  Visiters Comment:-  
 
 
slice
 
 
slice
 
         Home  |  Top Stories  |  Blogs |  Polls  |  Video’s Gallery  |  Photo Gallery  |  Contact Us
www.rajdhanitimes.com © 2010. All rights reserved.
Website designed, hosted & maintenance by Jingle InfoSolution Pvt. Ltd.