dayafter magazine  
slice
search :    
slice
   » Home
   » देश
   » राज्य
   » विदेश
   » खेल
   » बिसनेस
   » मनोरंजन
   » ऑटोमोबाइल
   » समाज
   » कला/संस्कृति
   » पर्यटन
   » विज्ञान/प्रौद्योगिकी
   » शिक्षा
   » फैशन
   » ब्लॉग
   » फोटो गैलरी
   » स्वास्थ्य
Home  » खेल » आईसीसी अध्यक्ष के रूप में पवार की पारी खत्म, इसाक बने नए अध्यक्ष
  slice
  आईसीसी अध्यक्ष के रूप में पवार की पारी खत्म, इसाक बने नए अध्यक्ष slice

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में शरद पवार का कार्यकाल आज खत्म हो गया । न्यूजीलैंड के एलेन इसाक ने आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस में अगले दो साल के लिये बागडोर संभाल ली है ।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष साठ बरस के इसाक आईसीसी के आठवें अध्यक्ष बने । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर डेविड रिचर्डसन नये मुख्य कार्यकारी होंगे जो हारून लोर्गट की जगह लेंगे ।

मौजूदा स्वरूप में यह पद संभालने वाले इसाक आखिरी अध्यक्ष होंगे । उनके 2014 में पद छोड़ने के बाद अध्यक्ष की भूमिका बंट जायेगी । पिछले दो साल से इसाक आईसीसी के उपाध्यक्ष थे । आईसीसी के संविधान में संशोधन के बाद अब हर दो साल के लिये एक चेयरमैन की नियुक्ति होगी जो प्रमुख रहेगा ।

इसाक ने कहा ,‘‘ जब मैं पिछले अध्यक्षों को देखता हूं तो मुझे इस पद का महत्व पता चलता है । मुझे इसका इल्म है कि काफी मेहनत करनी होगी ताकि खेल को मौजूदा स्थिति में बनाया रखा जा सके ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि अगले दो साल में चुनौतियां कम कठिन नहीं होंगी । हम भाग्यशाली हैं कि इस अनूठे खेल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन अलग अलग प्रारूप हैं ।’’ इसाक ने कहा ,‘‘ हमें उन सभी को महफूज रखना है और बढाना है । मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करूंगा ।’’



 
  Let us know your views    Print this article
 
 
  Visiters Comment:-  
 
 
slice
 
 
slice
 
         Home  |  Top Stories  |  Blogs |  Polls  |  Video’s Gallery  |  Photo Gallery  |  Contact Us
www.rajdhanitimes.com © 2010. All rights reserved.
Website designed, hosted & maintenance by Jingle InfoSolution Pvt. Ltd.