dayafter magazine  
slice
search :    
slice
   » Home
   » देश
   » राज्य
   » विदेश
   » खेल
   » बिसनेस
   » मनोरंजन
   » ऑटोमोबाइल
   » समाज
   » कला/संस्कृति
   » पर्यटन
   » विज्ञान/प्रौद्योगिकी
   » शिक्षा
   » फैशन
   » ब्लॉग
   » फोटो गैलरी
   » स्वास्थ्य
Home  » राज्य » श्रीलंका की नौसेना भारतीय मछुआरों का उत्पीड़न करना बंद करे: जयललिता
  slice
  श्रीलंका की नौसेना भारतीय मछुआरों का उत्पीड़न करना बंद करे: जयललिता slice

चेन्नई, 28 जून :भाषा: यह टिप्पणी करते हुए कि तमिलनाडु के भारतीय मछुआरे विवादास्पद कच्चातिवू में पारंपरिक रूप से मछली पकड़ते रहे हैं, मुख्यमंत्री जयललिता ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील की कि वह श्रीलंका से कहें कि वह अपनी नौसेना को उनका उत्पीड़न करने से रोके।

नवीनतम घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 26 जून को कच्चातिवू के समीप श्रीलंका की नौसेना के सैनिकों ने क्षेत्र में मछली पकड़ रहे मछुआरों का उत्पीड़न किया। ये मछुआरे 45 नौकाओं में मछली पकड़ने गए थे।

सिंह को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि कथित रूप से उन्होंने 10 नौकाओं की रस्सियां काट दीं और जाल को नुकसान पहुंचाया तथा उसके बाद मछुआरों को वहां से भाग दिया। मछुआरों का भारी नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘आप इस बात से अवगत हैं कि मैं पिछले 12 माह में श्रीलंका की नौसेना और बदमाशों द्वारा तमिलनाडु के भारतीय मछुआरों पर हमले की कई घटनाएं आपके संज्ञान में लायी हूं और आपका हस्तक्षेप मांगा है।’’ जयललिता ने कहा कि उत्पीड़न की इस नवीनतम घटना से तमिलनाडु स्तब्ध है और मछुआरों के मन में डर समा गया है।
 


 

जयललिता ने कहा, ‘‘मैं फिर कहना चाहती हूं कि चिरकाल से ही तमिलनाडु के मछुआरे किसी भी भूगोलसंबंधी या राजनीतिक सीमा के विपरीत कच्चातिवु के समीप समुद्र में पारंपरिक रूप से मछली पकड़ते रहे हैं।’’ उन्होंने सिंह से अनुरोध किया कि वह श्रीलंका के साथ यह मुद्दा उठाएं तथा उससे यह कहें कि वह अपनी नौसेना को संयम बरतने एवं निर्दोष भारतीय मछुआरों का उत्पीड़न करने से दूर रहने को कहे क्योंकि ये मछुआरे अपने पारंपरिक समुद्र में मछली पकड़कर अपनी जीविका चला रहे हैं।

श्रीलंका उस इलाके में तमिलनाडु के मछुआरों के मछली पकड़ने का विरोध करता रहा है।
 



 
  Let us know your views    Print this article
 
 
  Visiters Comment:-  
 
 
slice
 
 
slice
 
         Home  |  Top Stories  |  Blogs |  Polls  |  Video’s Gallery  |  Photo Gallery  |  Contact Us
www.rajdhanitimes.com © 2010. All rights reserved.
Website designed, hosted & maintenance by Jingle InfoSolution Pvt. Ltd.