dayafter magazine  
slice
search :    
slice
   » Home
   » देश
   » राज्य
   » विदेश
   » खेल
   » बिसनेस
   » मनोरंजन
   » ऑटोमोबाइल
   » समाज
   » कला/संस्कृति
   » पर्यटन
   » विज्ञान/प्रौद्योगिकी
   » शिक्षा
   » फैशन
   » ब्लॉग
   » फोटो गैलरी
   » स्वास्थ्य
Home  » खेल » अफरीदी के संन्यास की बात से हैरान है पाक क्रिकेट जगत
  slice
  अफरीदी के संन्यास की बात से हैरान है पाक क्रिकेट जगत slice

शाहिद अफरीदी के एकदिवसीय क्रिकेट से सन्ंयास लेकर ट्वेंटी क्रिकेट पर ध्यान देने के बारे में विचार करने की घोषणा से पाकिस्तान क्रिकेट जगत स्तब्ध है। इससे राष्ट्रीय टीम में पर्दे के पीछे हो रहे खेल पर सवाल उठने लग गये हैं। श्रीलंका से वापस आने के बाद अफरीदी ने यह कहकर सभी को सकते में डाल दिया था कि ट्वेंटी . 20 क्रिकेट पर ध्यान देने के लिये एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सोच रहे हैं।

हवाईअड्डे पर पत्रकारों से अफरीदी ने कहा, ‘‘ मैं अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह लेने के बाद कुछ दिनों में फैसला ले सकता हूॅं। यदि मैं एकदिवसीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हूं तो मुझे निश्चित ही संन्यास ले लेना चाहिये।’’ अफरीदी के मुताबिक उन्हें लगता है कि विश्वकप की तैयारियों के मद्देनजर चयनकर्ताओं को अधिक से अधिक युवाओं को मौका देना चाहिये ।

टेस्ट क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके इस आक्रामक खिलाड़ी ने कहा कि श्रीलंका में अपने प्रदर्शन से वे बहुत निराश हैं।

क्रिकेट विशेषज्ञ अफरीदी के बयान को अलग तरह से ले रहे हैं। एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘हो सकता है कि अफरीदी को लग गया हो कि कोच डेव वाटमोर युवा खिलाड़ियों को अधिक तरजीह दे रहे है और सीनियर खिलाड़ियों को धीरे धीरे बाहर करना चाहते हों। ’’ उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि अफरीदी कप्तान पद से हटाये जाने के कारण निराश थे। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका दौरे से पहले ट्वेंटी . 20 कप्तान के लिये अपने नाम पर विचार नहीं किये जाने से भी अफरीदी निराश थे। ’’



 
  Let us know your views    Print this article
 
 
  Visiters Comment:-  
 
 
slice
 
 
slice
 
         Home  |  Top Stories  |  Blogs |  Polls  |  Video’s Gallery  |  Photo Gallery  |  Contact Us
www.rajdhanitimes.com © 2010. All rights reserved.
Website designed, hosted & maintenance by Jingle InfoSolution Pvt. Ltd.