dayafter magazine  
slice
search :    
slice
   » Home
   » देश
   » राज्य
   » विदेश
   » खेल
   » बिसनेस
   » मनोरंजन
   » ऑटोमोबाइल
   » समाज
   » कला/संस्कृति
   » पर्यटन
   » विज्ञान/प्रौद्योगिकी
   » शिक्षा
   » फैशन
   » ब्लॉग
   » फोटो गैलरी
   » स्वास्थ्य
Home  » फैशन » सजगता से करें कपड़ों का चुनाव
  slice
  सजगता से करें कपड़ों का चुनाव slice

अपने शरीर के शेप के अनुरूप परफैक्ट सलवार सूट चुनना भी किसी कला से कम नहीं है। कौन-से स्टाइल का सलवार सूट आप पर पूरी तरह से फ बेगा, बता रही हैं फैशन डिजाइनर सोनिया-
फैशन ट्रैंड को अपनाना अमूमन हमें पसंद तो आता है पर समस्या यह है कि जरूरी नहीं जो फैशन में हो, वो हमारे ऊपर अच्छा भी दिखे। पर एथनिक वियर या पारंपरिक भारतीय कपड़ों के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है। आप पतली हैं, मोटी हैं, लंबी हैं या फि र आपकी लंबाई कम है, पारंपरिक कपड़ों में खूबसूरत दिखने के लिए आपको बस अपने बाडी टाइप के अनुरूप कपड़ों का चुनाव करना होगा।
पूरी तरह से फि ट महिलाओं के लिए, हर महिला फि ट शरीर की ख्वाहिश रखने की बात जरूर स्वीकारेंगी।

क्या पहनें, क्या नहीं
* ऐसा कुर्ता पहनें, जिसकी फि टिंग अच्छी हो।
* अच्छी फि टिंग वाली ट्यूनिक या फि र पारंपरिक कुर्ती भी आप पर अच्छी लगेगी।
* ऐसे रंगों का चुनाव करें जो आपकी रंगत के अनुरूप हो।
* 40 और 50 के दशक वाले रैट्रो स्टाइल के सलवार सूट पहनें। ये आपकी बाडी शेप पर अच्छे दिखेंगे।
अपने लिए ऐसा सलवार सूट चुनें जिससे आपके शरीर के कव्र्स का आभास हो।

क्या पहनें, क्या नहीं
* गहरे और चौड़े गले वाले कुर्ते या फि र ट्यूनिक।
* टाइट कुर्ते से हमेशा दूर रहे, वहीं बिल्कुल ढीला सलवार सूट भी न पहनें।


पियर शेप वाली महिलाओं के लिए
भारतीय महिलाओं के बाडी का शेप अमूमन पियर शेप वाला ही होता है। अपने लिए ऐसा सलवार सूट चुनें जिसमें आपकी पतली कमर पर लोगों का ध्यान ज्यादा जाए।
क्या पहनें, क्या नहीं
* कॉलर वाला कुर्ता या फि र कोई ऐसा कुर्ता जिसमें गले और कमर के पास ढेर सारी कसीदाकरी या कोई और वर्क किया हो।
* फि टिंग वाला पर साथ ही घेरदार कुर्ता जैसे अनारकली या ट्यूनिक आदि।
* पेस्टल रंग वाले कुर्ते के साथ गहरे रंग का पायजामा या फि र सलवार।
* पटियाला या ढीली फि टिंग वाले सलवार पहन सकती हैं।
* टाइट फि टिंग वाले फैब्रिक या टाइट फि टिंग वाले लोअर न पहनें।
* कुर्ते का आकार हमेशा लंबा रखें, इससे आप लंबी और दुबली दिखेंगी।


एप्पल शेप वाली महिलाओं के लिए
अगर आपके पेट और कमर दोनों का आकार बड़ा है तो अपने लिए ऐसा सलवार सूट चुनें जिसे पहनने पर इन दो हिस्सों पर लोगों का ध्यान सबसे कम जाए।

क्या पहनें, क्या नहीं
* एक लाइन कट वाले कुर्ते पहनें पर ध्यान रहे कि उस पर प्लेट्स आदि न हो। साथ ही वी-नैक वाले कुर्ते भी आपके बाडी टाइप पर अच्छे दिखेंगे।
* कॉटन के सलवार सूट पहनें। अगर फि ङ्क्षटग अच्छी हो तो कॉटन के सलवार सूट पहनने पर आप स्लिम दिखेंगी।
* हमेशा सलवार सूट का ऐसा कॉम्बिनेशन चुनें, जिसमें कुर्ते का रंग गहरा और सलवार या चूड़ीदार का रंग हल्का हो।
दुपट्टा हमेशा एक कंधे पर रखें।
 



 
  Let us know your views    Print this article
 
 
  Visiters Comment:-  
 
 
slice
 
 
slice
 
         Home  |  Top Stories  |  Blogs |  Polls  |  Video’s Gallery  |  Photo Gallery  |  Contact Us
www.rajdhanitimes.com © 2010. All rights reserved.
Website designed, hosted & maintenance by Jingle InfoSolution Pvt. Ltd.