नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में जल्द भारी बढ़ोतरी का अंदेशा है। दिल्ली में एमसीडी नतीजे आए नहीं कि तेल कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई की मांग एक बार फिर शुरू कर दी।तेल कंपनियों ने दोहराया कि उन्हें हर लीटर तेल पर रोज 8 रुपए 4 पैसे का नुकसान हो रहा है। मुंबई में इस वक्त पेट्रोल की कीमत 70.66 रुपए प्रति लीटर है, 8 रुपए कीमत बढ़ी तो ये 78.66 रुपए प्रति लीटर होगी, वहीं दिल्ली में 65 रुपए 64 पैसे से कीमत बढ़ कर 7& रुपए 64 पैसे हो सकती है।
जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 69 रुपए 55 से बढ़ कर 77 रुपए 55 पैसे प्रति लीटर हो सकते हैं, और कोलकाता में अभी जो पेट्रोल 70 रुपए तीन पैसे की दर से मिल रहा है वहीं पेट्रोल कीमत बढऩे के बाद 78 रुपए से तीन पैसे की दर पर मिलेगा।