मैक्सिको सिटी, तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता से मैक्सिको के राष्ट्रपति फेलीपे कालड्रोन की मुलाकात पर चीन द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दलाई लामा ने मैक्सिको सिटी में हजारों लोगों को संबोधित किया है।
लगभग 35,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए दलाई लामा ने कहा ‘‘हम सभी लोग बराबर हैं। हम सभी लोग एक खुशहाल जीवन चाहते हैं और हम सभी लोगों को खुश रहने का अधिकार है।’’ इस सभा के दौरान कुछ लोग हाथ में तख्तियां लेकर आए थे जिस पर लिखा था ‘‘मैक्सिको तिब्बत से प्यार करता है।’’ दलाई लामा की यह तीसरी मैक्सिको यात्रा है। इस यात्रा का शीषर्क ‘‘फाइंडिंग हैप्पीनेस इन डिफिकल्ट टाइम्स’’ रखा गया है।
बीजिंग ने पिछले दिनों दलाई लामा से कालड्रोन के मिलने पर शनिवार को नाराजगी जाहिर की थी।
मैक्सिको में चीन के राजदूत ने इस बैठक को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।
हालांकि निजी वार्ता में मैक्सिको के नेता ने तिब्बत के उपर चीन की स्वायत्ता को मान्यता दिए जाने की बात दोहरायी थी।