मथुरा , जनपद के कोसीकलां कस्बे में एक जून को भडके दंगे में नुकसान उठाने वाले 256 दंगापीडितों को आज प्रदेश सरकार की ओर से 30..30 हजार रूपये के चेक वितरित किए गए ।
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कोसीकलां के कृषि उत्पादन मण्डी परिसर में दंगापीडितों के बीच 76 लाख 80 हजार रूपये के चेक वितरित किए ।
गौरतलब है कि कोरीकलां दंगे में चार लोगों की मौत हो गई थी तथा लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ था।