dayafter magazine  
slice
search :    

slice
   » Home
   » देश
   » राज्य
   » विदेश
   » खेल
   » बिसनेस
   » मनोरंजन
   » ऑटोमोबाइल
   » समाज
   » कला/संस्कृति
   » पर्यटन
   » विज्ञान/प्रौद्योगिकी
   » शिक्षा
   » फैशन
   » ब्लॉग
   » फोटो गैलरी
   » स्वास्थ्य
Home  » Topstory » अक्तूबर में महिला पत्रकार करेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर होने वाली चर्चा का संचालन
 
 
slice
 
  slice
  अक्तूबर में महिला पत्रकार करेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर होने वाली चर्चा का संचालन slice

अमेरिका में दो दशक में पहली बार कोई महिला पत्रकार अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली तीन चर्चाओं में से एक का संचालन करेगी । यह चर्चा इसी साल अक्तूबर में होने वाली है ।

यह घोषणा कमीशन ऑन प्रेजीडेंशियल डिबेट :सीपीडी: द्वारा की गई है ।

घोषणा के अनुसार, सीएनएन चैनल की मुख्य राजनीतिक संवाददाता एवं एंकर कैंडी क्राउले 16 अक्तूबर को हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति पद पर होने वाली चर्चा का संचालन करेंगी ।

नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी अक्तूबर में इस 90 मिनट की तीन चरण की चर्चा में एक दूसरे के आमने सामने उपस्थित होंगे ।

अन्य दो चर्चाएं तीन अक्तूबर और 22 अक्तूबर को आयोजित होंगी जिसे पीबीएस न्यूज आवर के जिम लेहरर और सीबीएस न्यूज के बॉब शेफर संचालित करेंगे ।

एबीसी की मार्था रैडेज 11 अक्तूबर को केनटुची के डैनविले में सेंटर कॉलेज में उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाली चर्चा का संचालन करेंगी ।

सीपीडी के सह अध्यक्ष फ्रैंक फारेनकूफ और माइकल मैक्करी ने कहा, ‘‘ये पत्रकार संचालन में अच्छा अनुभव रखते हैं और इस कार्य के महत्व को भी समझते हैं ।’’ पहली चर्चा गृह नीति पर केंद्रित होगी जबकि दूसरी चर्चा किसी शहर में होने वाली बैठक की तरह होगी जिसमें नागरिक विदेश और घरेलू मुद्दों पर उम्मीदवारों से सवाल पूछ सकेंगे । तीसरी चर्चा विदेश नीति पर केंद्रित होगी ।

इससे पहले वर्ष 1992 में एबीसी न्यूज की पूर्व एंकर कैरोल सिम्पसन आखिरी महिला थीं जिन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली चर्चा का संचालन किया था ।



 
  Let us know your views   Print this article
 
 
  Visiters Comment:-  
 
 
slice
         Home  |  Top Stories  |  Blogs |  Polls  |  Video’s Gallery  |  Photo Gallery  |  Contact Us
www.rajdhanitimes.com © 2010. All rights reserved.
Website designed, hosted & maintenance by Jingle InfoSolution Pvt. Ltd.