Home

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सीजीएफ और आयोजक मतभेद सुलझाने को राजी

वर्ष 2010 के कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजन को लेकर आपसी झगड़े में फंसे खेलों के आयोजक तथा इसकी शीर्ष ईकाई सीजीएफ अपने मतभेदों को सुलझाने के साथ ही खेलों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए एकजुट होकर काम करने को राजी हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेनेल तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के बीच कई घंटे की बैठक के बाद पिछले कुछ सप्ताहों में पैदा हुए मुद्दों को सुलझाने का फैसला किया गया। फेनेल और कलमाड़ी द्वारा इस संबंध में जारी संयुक्त बयान में कहा गया है,...   विस्तृत...


अपनी बेइज्जती से रो पड़ीं उड़न परी

उड़न परी के नाम से मशहूर देश की जानी−मानी महिला एथलीट पीटी ऊषा का भोपाल में अपमान हुआ है। पीटी ऊषा रहने−खाने का कोई इंतजाम नहीं था। बारिश में वह रहने की जगह के लिए दरबदर भटकती रहीं। इस बेइज्जती से आहत ऊषा रो पड़ीं। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार ने पीटी ऊषा से माफी मांग ली और होटल में ठहराया गया। देर रात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पीटी ऊषा से मिलने पहुंचे।
मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए है  विस्तृत...


गंभीर शीर्ष पर बरकरार, स्ट्रास की टॉप-20 में वापसी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से जारी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के वामहस्त बल्लेबाज गौतम गंभीर अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट के दूसरे मैच में शानदार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास की शीर्ष 20 बल्लेबाजों में वापसी हुई है। मैच के दौरान 5000 रनों का आंकड़ा पार करने तथा टेस्ट क्रिकेट में अपना 18वां शतक जड़ने वाले 32 वर्षीय स्ट्रास ने आईसीसी की हाल में जारी रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाई है और अब वह 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।  विस्तृत..